राजस्थान

Ajmer : होली के पावन पर्व के अवसर पर जल संसाधन मंत्राी सुरेश सिंह रावत का स्नेहिल मिलन

Tara Tandi
15 March 2025 8:10 PM IST
Ajmer : होली के पावन पर्व के अवसर पर जल संसाधन मंत्राी सुरेश सिंह रावत का स्नेहिल मिलन
x
Ajmer अजमेर । शनिवार को जल संसाधन मंत्राी श्री सुरेश सिंह रावत ने अपने निवास मुहामी पर आमजन के अभाव-अभियोग सुने। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और समाधान की दिशा में अधिकारियो को तत्परता से काम करने के निर्देश दिए। मंत्राी श्री रावत ने सभी नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से जाना और इसके साथ ही उन्होंने इस अवसर पर होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।
मंत्राी श्री रावत ने कहा, होली एक ऐसा पर्व है जो हमें प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। इस खुशी के अवसर पर, हम सब मिलकर अपने समाज और देश की उन्नति के लिए काम करने का संकल्प लें।
आमजन से संवाद करते हुए मंत्राी ने स्थानीय जल स्रोतों, जल संरक्षण और जल आपूर्ति से संबंधित मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि विभाग इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाएगा और आम नागरिकों को जल संकट से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। मंत्राी ने नागरिकों से अपील की कि वे जल का सदुपयोग करें और जल संरक्षण की दिशा में जागरूकता फैलाएं।
इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। इन्होंने मंत्राी का आभार व्यक्त किया और उनके नेतृत्व में होने वाले कार्याे का स्वागत किया।
Next Story