राजस्थान

Ajmer: संगम विहार कॉलोनी जौंसगंज में भगवान कुश की 59वीं जयंती मनाई गई

Admindelhi1
26 Aug 2024 9:31 AM GMT
Ajmer: संगम विहार कॉलोनी जौंसगंज में भगवान कुश की 59वीं जयंती मनाई गई
x
कार्यक्रम अध्यक्ष मदनलाल ने भगवान कुश की आरती से कार्यक्रम की शुरूआत की.

अजमेर: कुशवाह क्षत्रिय युवा सेवा मंडल अजमेर एवं कुशवाह क्षत्रिय महिला विकास समिति द्वारा कुशवाह सेवा सदन, संगम विहार कॉलोनी जौंसगंज में भगवान कुश की 59वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम अध्यक्ष मदनलाल ने भगवान कुश की आरती से कार्यक्रम की शुरूआत की।

सेवामंडल मंत्री परसादी लाल कुशवाह, कुलफत सिंह ने कार्यक्रम अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, नृत्य, सामान्य ज्ञान, रंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम में कुलफत सिंह, अमर सिंह, मदनलाल, परसादी लाल, हरस्वरूप, हरी सिंह, विमल कुशवाह, रीना कुशवाह, आर. देवी, नीलम देवी, विजय देवी ने अपने विचार साझा किये.

10वीं-12वीं में प्रथम श्रेणी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को परसादी लाल, विनायक सिंह द्वारा छात्रवृत्ति दी गई। सेवा मंडल ने रेलवे से सेवानिवृत्त सदस्यों का सम्मान किया। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष मदनलाल कुशवाह, कुलफत सिंह के संबोधन के साथ हुआ।

Next Story