राजस्थान
Ajmer: आयुष विभाग संभाग स्तरीय आरोग्य मेले में 13000 को मिला उपचार
Tara Tandi
17 Feb 2025 10:35 AM IST

x
Ajmer अजमेर । आयुष विभाग की ओर से आजाद पाार्क में शुक्रवार से संभाग स्तरीय आरोग्य मेला शुरू हुआ। मेला 17 फरवरी तक आयोजित होगा। मेले में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और अन्य पांरपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों को निःशुल्क परामर्श व उपचार दिया जा रहा है। संभाग स्तरीय मेले में चारो जिलो से आयुर्वेद, यूनानी, हौम्योपैथी, योग और अन्य पद्धतियों के विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए गए।
संभाग स्तरीय आरोग्य मेला के सहायक नोडल अधिकारी एवं उप निदेशक डॉ. हनुमान मीना ने बताया कि मेले में आयुर्वेद विभाग की काय चिकित्सा में 1471, शाला वय तन्त्र में 332, स्त्री प्रसूती विभाग में 742, धरावस्था में 1130, शल्य तन्त्र 465, अग्निकर्म में 756, नशा मुक्ति विभाग में 66, सौन्दर्य प्रजाधन में 251, पंचकर्म विभाग में 137, न्यूरोपैथ में 115 रोगी व यूनानी चिकित्सा पद्धति से 3312 एवं हिजामा थैरेपी 333 रोगी व हौम्यो पेथी चिकित्सा पद्धति से 4284 एवं प्रकति परिक्षण 70 एवं भाषा वितरण 780 के द्वारा प्रो दिवस में कुल 13061 रोगियों द्वारा निःशुल्क रोग उपचार व परामर्श लिया गया।
संभाग स्तरीय मेले में श्रीमती दीप्ती सोगरा, योग थेरेपिस्ट द्वारा माइग्रेन, कब्ज को योग से उपचार एवं योग का साधारण परिचय के साथ स्टूेस मैनेजमेंट पर व्याध्यान देते हुए योग प्रदर्शन किया। संभाग स्तरीय मेले को सफल संचालन के लिए डॉ. महेन्द्र कुमार वर्मा, सहायक निदेशक डॉ. अर्जुन भगवान, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. स्वाती अजमेरा, डॉ. अवन्तिका, डॉ. मनीषा चौधरी, डॉ. पूनम सैन, श्री राजकुमार बखरू, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, श्री विजय पाल, श्री केसरीमल, श्री कमलेश कुमार शर्मा, परिचालक श्री दगलू एवं अन्य स्टाफ ने योगदान दिया।
TagsAjmer आयुष विभाग संभाग स्तरीयआरोग्य मेले13000 मिला उपचारAjmer Ayush department division levelhealth fair13000 got treatmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





