
x
परेशानी
Sikar सीकर। राजस्थान के सीकर में वायु प्रदूषण होने की वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके बाद कई लोगों को अस्पताल जाना पड़ा, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामला राजस्थान के सीकर जिले का है। यहां शांति नगर औद्योगिक क्षेत्र में वायु प्रदूषण बढ़ गया, जिसके कारण कई लोगों को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। कई लोग एसके हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।
पीड़ित मोहम्मद फारूक ने कहा कि इलाके में प्रदूषण फैल रहा है, हमें सांस लेने में परेशानी हो रही है। स्कूल के बच्चे और मोहल्ले के लोगों को परेशानी हो रही है। कई लोग अस्पताल आए हैं। प्रदूषण कहां से आया, यह जांच का विषय है। करीब 100 लोग अस्पताल आए हैं, जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई है।
वहीं, एक महिला ने कहा कि पहले हमें लगा कि धुआं है, बाद में हमने सोचा कि यह कोहरा हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे खांसी, सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। महिला ने बताया कि 10 से 12 बच्चे और 20 के करीब मोहल्ले के लोग अस्पताल पहुंचे हैं। महिला, बच्चे और बुजुर्गों पर इसका अधिक असर दिख रहा है। घटना शाम 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक समस्या रही।
वहीं, एसके हॉस्पिटल के फिजिशियन डॉ. शिवपाल सिंह ने बताया कि इलाके में धुआं जैसा कुछ फैला हुआ था, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन जब लोगों को परेशानी होने लगी तो एहसास हुआ कि कोई समस्या है। इसके बाद लोगों को अस्पताल लाया गया। 15 से 16 बच्चों को अस्पताल लाया गया और 5 से 6 वयस्कों को भी अस्पताल लाया गया है। सभी की हालत स्थिर है, कोई गंभीर नहीं है। डीएम और एसपी भी अस्पताल पहुंचे थे।
Tagsसीकरराजस्थानवायु प्रदूषणसांस लेने में परेशानीशांति नगर औद्योगिक क्षेत्रअस्पतालबच्चों पर असरखांसीसीने में दर्दस्थानीय निवासीएसके हॉस्पिटलप्रशासनडीएमएसपीजांचजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





