कृषि मंत्री ने गांवों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के अधिकारियों को दिए निर्देश

ज्वाली ।प्रदेश के कृषि पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और जनकल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिसके लिए प्रदेश सरकार द्धारा गांवों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल तथा बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह विचार उन्होंने आज शनिवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की भोल खास तथा हरनोटा पंचायत में जनसभाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कृषि मंत्री ने उन्हें विधायक चुनने तथा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में कांग्रेस सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी ने जब-जब प्रदेश और केंद्र में सत्ता की बागड़ोर संभाली है विकास का मुख गांवों की ओर मोड़ा गया है ताकि हर गांव -गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबी दूर करने और विकास की बात करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है। प्रदेश सरकार ने अपने पांच माह के छोटे से कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश मे एक मिसाल पेश की है।

Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।