राजस्थान
राजसमंद आमेट में दोपहर बाद बारिश:45 मिनट में 37 मिमी बारिश दर्ज, सड़कों पर भरा पानी
Mohammed Raziq
28 Sept 2023 11:26 AM IST

x
:45 मिनट में 37 मिमी बारिश दर्ज, सड़कों पर भरा पानी
राजस्थान आमेट में आज दोपहर 2 बजे बाद बारिश हुई। तेज बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई। साथ ही कई कॉलोनियों में पानी भर गया। कस्बे में करीब 45 मिनट तक बारिश का दौर चला। जिससे बस स्टैंड, एसडीएम ऑफिस समेत कई कॉलोनियों में पानी भर गया।
बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। तहसील कार्यालय के कानूनगो भरत पालीवाल ने बताया कि आज आमेट मुख्यालय पर 37 mm बारिश दर्ज की गई है। इधर सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी में कई वाहन बंद भी हो गई। जिनको लोग धक्का देकर निकालते दिखाई दिए।
Next Story





