
x
संवाददाता: हस्ती मल साहू,
राजसमंद जिले झोर गांव के सदर बाजार में शारदीय नवरात्र महोत्सव के शुभारंभ पर जय सिया राम युवा मित्र मंडल की ओर से सोमवार को शुभ मुहर्त में माता की विशेष पूजा अर्चना कर जय कारे के साथ प्रतिमा स्थापित की गई।
इसे पूर्व पंडित मनोज कुमार शर्मा के विशेष मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक मैया की पूजा अर्चना की गई बाद में जयकारे के साथ स्थापना करके विशेष आरती की।
शारदीय नवरात्र महोत्सव को लेकर पांडाल को फ़रियो ओर रंगबिरंगी विधुत बल्बों से दुल्हन की तरह सजाया गया मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गांव झोर के सदर बाजार में नवरात्रि महोत्सव के तहत गरबा नृत्य के साथ विभिन्न प्रकार के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
कार्यक्रम को लेकर जय सियाराम मित्र मंडल में खासा उत्साह देखा गया। इसके बाद में विशेष आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
Next Story