राजस्थान

दो दिन की उमस भरी गर्मी के बाद बारिश से लोगों को राहत मिली, मौसम ठंडा हो गया

mukeshwari
4 July 2023 4:50 PM GMT
दो दिन की उमस भरी गर्मी के बाद बारिश से लोगों को राहत मिली, मौसम ठंडा हो गया
x
बारिश से लोगों को राहत मिली
दौसा, दौसा शहर सहित आसपास के क्षेत्र में दो दिन की उमस भरी गर्मी के बाद मंगलवार सुबह बरसात होने से लोगों ने राहत महसूस की। इस दौरान तापमान में भी 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शहर में दो दिन से जबरदस्त उमस भरी गर्मी थी। लोगों के हाल बेहाल थे। तापमान भी 34 डिग्री पर पहुंच चुका था। इसी बीच मंगलवार सुबह करीब आधे घंटे तक बरसात हुई। इससे लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। तापमान में 5 डिग्री की गिरावट हुई। सुबह-सुबह तापमान को 29डिग्री रह गया। बरसात के कारण शहर के मुख्य बाजारों में पानी का भराव हो गया और लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन में रुक-रुक कर बरसात होने की संभावना जताई। वही शहर में इस मानसून में 50 एमएम बरसात हो चुकी है। वही बरसात के कारण शहर की बसवा रोड पर एफसीआई गोदाम के बाहर हमेशा पानी का भराव हो जाता है। लोग परेशान रहते हैं।
विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
थाना इलाके के सांथा गांव निवासी एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थाना पुलिस ने बताया कि बुलबुल पत्नी महिंद्र जाटव निवासी सांथा ने पंखे पर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे लेकर महुवा सामुदायिक अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतका के भाई निवासी बड़ा मोहल्ला कुम्हेर भरतपुर ने मर्ग दर्ज करवाई है।
mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story