राजस्थान

श्रीगंगानगर में प्री-मानसून बारिश के बाद फिर चुभने लगी धूप, दोपहर में पेड़ों की छांव में आराम करते दिखे लोग

Bhumika Sahu
24 Jun 2022 7:33 AM GMT
श्रीगंगानगर में प्री-मानसून बारिश के बाद फिर चुभने लगी धूप, दोपहर में पेड़ों की छांव में आराम करते दिखे लोग
x
प्री-मानसून बारिश के बाद फिर चुभने लगी धूप,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। श्रीगंगानगर, श्रीगंगानगर में प्री-मानसून बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी ने अपना रुख दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान कम रहने के बाद अब यह तेजी से बढ़ने लगा है। गुरुवार सुबह आठ बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह का तापमान 35.6 और दोपहर 2.30 बजे 38.2 डिग्री सेल्सियस था। शाम 5.30 बजे दिन का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी के चलते शहर में लोग सड़कों के किनारे पेड़ों की छांव में आराम करते दिखे तो वहीं लोग गर्मी से बचने के लिए तमाम इंतजाम करते भी दिखे।

दिन की हवा में नमी
दिन में गर्मी ने हवा में नमी को कम कर दिया। मौसम विभाग ने सुबह साढ़े आठ बजे 58 फीसदी आद्रता दर्ज की, जबकि शाम को यह महज 28 फीसदी रही। पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव ने हवा में नमी को कम कर दिया और इसका प्रभाव तापमान में वृद्धि के रूप में सामने आया।
अब बढ़ेगी गर्मी
क्षेत्र में प्री-मानसून बारिश के बाद अब गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। अगले 24 घंटों में इसके और बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी कुछ समय के लिए क्षेत्र में तापमान बढ़ने की संभावना है।


Next Story