राजस्थान

अधिकारियों की समझाइश के बाद पोस्टमार्टम के लिए माने परिजन, भीलवाड़ा में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Admin4
17 Sep 2022 1:30 PM GMT
अधिकारियों की समझाइश के बाद पोस्टमार्टम के लिए माने परिजन, भीलवाड़ा में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
x
राजस्थान की बड़ी खबर भीलवाड़ा जिले से सामने आई है। भीलवाड़ा में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। मांडल कस्बे में ट्रोले की टक्कर महिला की मौत को लेकर चल रहा हंगामा अब शांत हो गया है। करीब 5 घंटे तक अधिकारियों व परिजनों के बीच चली वार्ता के बाद महिला के शव को एम्बुलेंस से नीचे उतारा गया। और पोस्टमार्टम किया गया। घटना आज सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। महिला अपने पोते के साथ खेत पर जा रही थी। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों और समाज के लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर हंगामा कर दिया था। साथ ही एम्बुलेंस में पड़े शव को भी बाहर निकालने से मना कर दिया। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश का प्रयास किया।
भीलवाड़ा मांडल थाना प्रभारी विनोद मीणा ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे मेजा हाल मांडल निवासी 55 साल की रामूदेवी माली अपने पोते के साथ खेत पर जा रही थी। इस दौरान पंचायत कार्यालय के बाहर रामू देवी को एक ट्रोले ने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद चालक ट्रोले को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एम्बुलेंस में मोर्चरी पहुंचा। और परिजनों को सूचना दी। अभी परिजन मोर्चरी के बाहर विरोध जताया। और शव को एम्बुलेंस से बाहर निकालने से मना कर दिया। परिजनों से करीब 5 घंटे तक वार्ता चली। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने इस मामले में ट्रोले को जप्त कर लिया है। और चालक की तलाश की जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि मांडल कस्बे में यूआईटी की ओर से सड़क के किनारे खुदाई करवाई जा रही है। ऐसे में सड़क पर यातायात में काफी परेशानी हो रही है। कई बार अधिकारियों को इस मामले में अवगत करवाने के बाद भी कोई सुविधा नहीं की गई। जिससे आए दिन यहां हादसे हो रहे है बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने पहले मौके पर ही अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शव मौके से उठवाकर मोर्चरी भिजवाया। जहां लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव एम्बुलेंस से नीचे उतारने से इंकार कर दिया। परिजनों से करीब 5 घंटे तक वार्ता चली। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने इस मामले में ट्रोले को जप्त कर लिया है। और चालक की तलाश की जा रही है।
Next Story