राजस्थान

खुद का बच्चा गिरने के बाद पेट पर कपड़ा बांधकर रखती थी, पति को लगे प्रेग्नेंट

SANTOSI TANDI
30 July 2023 9:33 AM GMT
खुद का बच्चा गिरने के बाद पेट पर कपड़ा बांधकर रखती थी, पति को लगे प्रेग्नेंट
x
रखती थी, पति को लगे प्रेग्नेंट
जयपुर में बस्सी के अस्पताल से चोरी हुए बच्चे के मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चा चोरी करने वाली सोनिया उर्फ सायमा का घटना से 10 दिन पहले गर्भ में ही बच्चा गिर (मिसकैरेज) गया था। इसके बारे में उसने अपने पति को भी नहीं बताया। पति से छुपाने के लिए पेट पर कपड़ा बांधकर रखा। इससे पति को लगे पत्नी प्रेग्नेंट है। सिर्फ अपनी एक बहन को बताया था जो आमेर में रहती थी। सोनिया भी उसी के पास रह रही थी। सीपी बस्सी फूल चंद मीणा ने बताया- महिला बच्चे के लिए पागल हो चुकी थी। उसे बच्चा घर में लाकर पालना था।
पुलिस पूछताछ में सोनिया ने बताया- बच्चा गिरने काफी डर गई थी। उसे डर था कि परिवार और पति लापरवाह होने का ताना देकर उसे परेशान करेंगे। इसलिए उसने पहले बच्चा गोद लेने के लिए सोचा। इसके लिए उसने नेट पर कई जगह सर्च किया, लेकिन उसे बच्चा नहीं मिला। जिन जगहों से उसे नवजात बच्चा मिलने की उम्मीद थी। वहां पति का होना जरूरी था। सोनिया पति को साथ नहीं ले जा सकती थी। क्योंकी वह पति से ही इस बात को छिपा रही थी।
इस लिए उसने अपने एक दोस्त प्रकाश का सहारा लिया। प्रकाश और सोनिया ने बच्चा चोरी के लिए जयपुर, दौसा, आगरा रोड के कई अस्पतालों में सर्च किया। पूछताछ में सोनिया ने बताया कि वह दौसा के एक अस्पताल में गई थी। जहां पर उसने एक दिन पहले पैदा हुए बच्चे को चोरी का पूरा प्लान बना लिया था, लेकिन बच्चे की मां ने उसे बताया कि उनका यह बच्चा तीन लड़कियों के बाद में हुआ हैं। इस पर सोनिया ने बच्चा चोरी करने का फैसला टाल दिया। वहां से निकल गई।
पुलिस ने बच्चे को चार घंटे में ढूंढ निकाला था।
पुलिस ने बच्चे को चार घंटे में ढूंढ निकाला था।
बच्चा चोरी के लिए बन जाती थी हमदर्द
पुलिस पूछताछ में सोनिया ने बताया- वह अस्पतालों में जिनके लड़का हुआ उनके पास जाकर हमदर्दी दिखाते हुए बात करती। किसी से राजस्थानी भाषा में तो किसी से हिंदी में बात करती थी। बच्चे की मां से कुछ ही घंटों में अच्छी दोस्ती करती। बच्चे को दुलार करती। बच्चे की मां को बोलती- उसके पास में एक दवा है। इससे बच्चा रोएगा नहीं। बच्चे के नजर नहीं लगे इसके लिए क्या करना चाहिए इस तरह की बात करती।
काफी कोशिश के बाद भी बच्चा चोरी नहीं कर सकी। आखिर उप जिला अस्पताल बस्सी में उसने एक बुजुर्ग महिला को बच्चे के साथ देखा। कहा- इसे टीका लगाना है। जिस पर दादी बच्चे को लेकर उसके पीछ चल दी। इस दौरान आरोपी महिला ने बीच रास्ते में बुजुर्ग महिला से बच्चा अपनी गोद में ले लिया। सोनिया ने बच्चे की दादी को कहा- बच्चे का टीका यहां मिलेगा। इस पर दादी ने कहा- पैसा नहीं लाई। सोनिया ने दादी को पैसा लाने भेज दिया। फिर बच्चा लेकर भाग गई थी।
सोनिया उर्फ सायमा ने घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथी प्रकाश की मदद ली।
सोनिया उर्फ सायमा ने घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथी प्रकाश की मदद ली।
लड़के की चाह,पति और सास का डर ने पहुंचाया जेल में
पुलिस पूछताछ के दौरान सोनिया ने बताया- उसकी बहन को भी पता नहीं था कि वह किसी का लड़का चोरी करने वाली है।
एसीपी बस्सी फूल चंद मीणा ने बताया- महिला बच्चे के लिए पागल हो चुकी थी। उसका प्लान था कि वह बच्चा चोरी करती। फिर घर लाकर उसे अपने साथ रखती। इसके बाद वह पति और सास को बच्चा होनी की जानकारी देती। बच्चा लेकर जैसे ही सोनिया अपने घर पहुंची। उसकी बहन डर गई। उसने कहा- किस का बच्चा चोरी किया। कहां से लेकर आई। इसी दौरान सोनिया के पास प्रकाश का फोन आया कि उसे पुलिस ने घेर लिया है। वह बच्चे को कहीं छोड़ दे।
सीसीटीवी में कैद हुई थी बच्चा चोरी की वारदात।
सीसीटीवी में कैद हुई थी बच्चा चोरी की वारदात।
इस पर सोनिया ने बच्चे के कपड़े बदलकर सड़क किनारे छोड़ दिया। पुलिस ने सोनिया और प्रकाश को इस मामले में आरोपी मानते हुए अपहरण और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया हैं। सोनिया की शिनाख्त परेड़ के लिए कल पुलिस कोर्ट के सामने अर्जी देगी। इसके बाद बच्चे की दादी से शिनाख्त परेड कराई जाएगी। शिनाख्त परेड होने के बाद सोनिया को पुलिस रिमांड पर लेगी। अभी प्रकाश बस्सी थाने में रिमांड पर चल रहा हैं। प्रकाश का कहना है कि वह सोनिया की दोस्ती में फंस गया उसकी मदद करने के लिए उसने उसका साथ दिया।
Next Story