राजस्थान

पुनिया की प्याऊ में विवाद के बाद अब FIR

Admin Delhi 1
5 July 2023 12:27 PM GMT
पुनिया की प्याऊ में विवाद के बाद अब FIR
x

जोधपुर न्यूज़: झंवर थाना क्षेत्र के पूनिया की प्याऊ में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद अब एक ही दिन में थाने में 5 मामले दर्ज किए गए हैं। थाने में अलग-अलग व्यक्तियों ने मारपीट और पैसे छीनने का मामला दर्ज करवाया है। वही एक महिला ने भी मारपीट और रास्ता रोकने को लेकर मामला दर्ज करवाया है। घटना 30 जून की है, लेकिन पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। इसकी जांच प्रतापनगर एसीपी अशोक आंजना कर रहे हैं।

थाने में दी रिपोर्ट में खेताराम मगनाराम निवासी पूनिया की प्याऊ ने बताया कि 30 जून को सुबह 10:00 बजे के करीब वह खनन कार्य के लिए केरु बाइक लेकर निकला। 20 मिनट चौराहे पर कई लोगों उसके ऊपर हमला कर दिया।

इसी प्रकार से खंगारराम निवासी पूनिया की प्याऊ जसनाथ नगर ने भी नामजद रिपोर्ट दी कि वह 30 जून को अपने निजी कारणों से पूनिया की प्याऊ से केरू जा रहा था उस वक्त वहां खड़े लोगों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। उसके सिर पर डंडे से वार किया गया।

वही नैना राम पुत्र डूंगर राम जानी निवासी जसनाथ नगर ने भी रिपोर्ट दी। बताया 30 जून की सुबह 9 बजे के करीब अपने घर से जानादेसर जा रहा था 20 मील चौराहे पर पहुंचते ही 10-15 लोगों ने हथियार सहित उस पर हमला कर दिया।

Next Story