राजस्थान

इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Admin4
15 July 2023 8:25 AM GMT
इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
x
भरतपुर। भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके स्थित सोलंकी अस्पताल में एक प्रसूता की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत सुबह 6 बजे हुई लेकिन इसके बारे में उन्हें 8 बजे बताया गया। इसके अलावा अस्पताल में महिला को गलत इलाज दिया गया। महिला मनोज देवी (24) निवासी नामखेड़ा थाना नदबई को गुरुवार को डिलीवरी के लिए सोलंकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महिला के शरीर में खून की कमी थी तो उसे कल खून चढ़ाया गया। आज फिर से महिला को ब्लड चढ़ाया गया।
आज सुबह अचानक मनोज देवी की मौत हो गई। मनोज देवी के परिजनों का आरोप है कि, मनोज देवी की सुबह 6 बजे मौत हो गई, लेकिन उनके परिजनों को सुबह 8 बजे बताया गया। जिसके बाद मनोज के परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे और अस्पताल में हंगामा कर दिया। डॉक्टर राकेश सोलंकी का कहना है कि कल मरीज भर्ती हुई थी। डिलीवरी का समय पूरा था। मरीज के परिजन पहले से जांच करवाकर लाये थे जिसमें हीमोग्लोबिन कम आ रहा था। इसलिए दो ब्लड की यूनिट लगाई गई थी।
कल एक ब्लड की यूनिट चढ़ाई गई। महिला के ब्लड चढ़ाने के बाद उसे दिक्कत हुई थी तो ब्लड रोक दिया गया। आधा ब्लड बचा था जिसे सुबह चढ़ाया गया। ब्लड चढ़ने के बाद महिला की अचानक मौत हो गई। अस्पताल की तरफ से इलाज में कोई लापरवाही नहीं रही। शायद हार्ट फैल या हार्ट अटैक हुआ हो, मरीज को बुखार भी था। जब महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा मचाया तो, अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची, और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया। जहां मेडिकल बोर्ड से महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।
Next Story