राजस्थान

भरतपुर में जेठ की मौतके बाद 21 वर्षीय महिला ने जहर खाकर दी अपनी जान

Admin Delhi 1
26 Sept 2022 5:43 PM IST
भरतपुर में जेठ की मौतके बाद 21 वर्षीय महिला ने जहर खाकर दी अपनी जान
x

भरतपुर न्यूज़: भरतपुर के चिक्साना थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला की 3 साल पहले शादी हुई थी। सुबह महिला ने जहर खा लिया, जिसके बाद उसके ससुराल वाले महिला को आरबीएम अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला का पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड की ओर से किया जा रहा है। महिला पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। दरअसल सोनिया और उसकी छोटी बहन मोनिया की शादी चिकसाना थाना क्षेत्र के दारापुर खुर्द निवासी सोनू और दलवीर से हुई थी। मोनिया की बड़ी बहन के पति सोनू की एक हादसे में मौत हो गई। तभी से पूरा घर डिप्रेशन में था। इस वजह से मोनिया काफी सुस्त भी थी। मोनिया की आज सुबह जहर पीने से मौत हो गई। जब उसके ससुराल वालों को घटना की जानकारी हुई तो वे उसे आरबीएम अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद उच्चा नगला चौकी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इसके साथ ही मोनिया के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। मोनिया की 3 साल पहले शादी हुई थी। इसलिए मेडिकल बोर्ड द्वारा मोनिया के शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है. फिलहाल मोनिया के परिवार की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Next Story