
x
भरतपुर। राजस्थान की बड़ी खबर भरतपुर जिले से सामने आई है। भरतपुर जिले में आपसी विवाद के चलते एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। कुम्हेर के सकरौरा गांव में बीती रात हुए इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में गम और दहशत का माहौल नजर आया है। सूचना पर कुम्हेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। एसपी श्याम सिंह घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ले रहे है। मृतक परिवार की महिलाओं ने अस्पताल के सामने जाम लगाया। मृतक परिवार जाम लगाकर आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
घटना की सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, आईजी गौरव श्रीवास्तव, एसपी श्याम सिंह, कलेक्टर आलोक रंजन धरना स्थल पर पहुंच गए है। कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया है। आरोपियों को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। कुम्हेर के सकरौरा गांव में बीती रात हुए इस जघन्य हत्याकांड के बाद सुबह इलाके में गम और दहशत का माहौल रहा है। सूचना पर कुम्हेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। एसपी श्याम सिंह घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ले रहे है।
पुलिस ने बताया कि इस घटना सूचना कुम्हेर थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव में देर रात डेढ़ बजे के आसपास इसकी सूचना मिली है। हमलावरों ने आपसी विवाद के चलते रात में घर में सो रहे परिवार के सदस्यों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं है। हमले में घायल परिवार के सदस्यों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने समंदर, गजेंद्र और ईश्वर को मृत घोषित कर दिया, जबकि गजेंद्र की पत्नी, बेटे और बहू को उपचार के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में रेफर कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल मीणा के अनुसार, समंदर का अपने घर के सामने रहने वाले लखन नाम के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि रविवार रात लखन कुछ अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर समंदर के घर में घुस गया और परिवार के सदस्यों पर गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Admin4
Next Story