राजस्थान

नालियों से गंदगी निकालने के बाद नहीं हटाते सफाई कर्मचारी, वार्डों में विकास कार्य अटके

Admin Delhi 1
8 March 2023 1:46 PM GMT
नालियों से गंदगी निकालने के बाद नहीं हटाते सफाई कर्मचारी, वार्डों में विकास कार्य अटके
x

लाखेरी: लाखेरी शहर के कुछ वार्डों में नगर पालिका द्वारा विकास के कार्य करवाये जा रहे है जबकि कुछ वार्डों में आज भी विकास कार्य को क्षेत्रवासी तरस रहे है। कुछ वार्ड में नालियों से सफाई करने के बाद गंदगी रोड पर ही छोड़ दी जाती है। जिसे लंबे समय तक उठाया नहीं जाता है। वार्ड 33 में सड़कें खोद देने से मकानों में पानी घुस जाता है। वही बात करे वार्ड नंबर 33 की तो यहां भी कांग्रेस का पार्षद होने के बावजूद पॉलिका द्वारा कार्य नही करवाया जा रहा है। लोगों ने बताया की वार्ड पार्षद वार्ड की समस्याओं को पालिका तक पहुंचाता है मगर पालिका में उन समस्याओं पर ध्यान नही दिया जाता है। लोगों ने बताया कि सफाईकर्मी नालियों की सफाई करने के बाद कीचड़ को कई दिनों तक रोड से नही उठाते जिससे कीचड़ रोड पर फैल जाता है। वार्डवासी जितेश, अजय,सुशीला ने बताया कि कुछ लोग खाद्य पदार्थ के अपशिष्ट रोड पर फेंक देते है जिससे सुबह-सुबह मंदिर जाने वाले लोगों को काफी बदबू का सामना करना पड़ता है। वही वार्ड पार्षद सिंपी जैन ने बताया कि दो से तीन बार लिखित में शिकायत की। जिससे वृद्धजन और बच्चों को चढ़ने में तकलीफ नही हो मगर पालिका ने अभी तक कोई काम शुरू नही किया है।

पार्षद ने बताया कि चौहदा लाख रुपए से ज्यादा की लागत से रैगर मोहल्ले में हाई मास्क लाइट और मंदिर के पास एक वाटर कूलर लगाना था। उसका भी अभी तक कोई अता-पता नही है। साथ ही जवाहर बाजार और पुरानी पुलिस थाने के पास लगाने वाले वाटर कूलर का भी कोई ठिकाना नही है। साथ ही रोड के ऊपर रोड बनाने की भी बात सामने आ रही है। जो कतई सही नही है। अगर वर्तमान रोड को खोदकर दुबारा बनाया जाता है तो हम स्वागत करते है मगर बिना रोड को खोदे नया रोड बनाया जाएगा तो बारिश के दिनों में लोगों के घरों में पानी घुसने की समस्या हो जाएगी। वार्ड पार्षद सिंपी जैन ने बताया कि जल्दी से जल्दी पॉलिका वार्ड में काम शुरू करे अन्यथा वार्ड के लोगो के साथ मिलकर पॉलिका में धरना प्रदर्शन किया जायेगा और बोर्ड का बहिष्कार किया जाएगा। वार्ड 35 में यहां के वार्ड में तो यहां कुछ मकान ऐसे है जो वर्षों पुराने है जो गिरने के कगार पर है। कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है क्योंकि इन खंडहर मकानों के आसपास से दिनभर लोगों का आवागमन रहता है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अगर इन मकानों को गिराकर पालिका यहां पार्क या सामुदायिक भवन का निर्माण करे तो लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा लोगों का कहना है कि ऊंचाई पर होने के कारण पीएचईडी द्वारा छोड़े गए पानी का दबाव काफी कम होता है जिससे महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही यहां पालिका द्वारा बनने वाले शौचालय का अभी तक कोई अता पता नही है। वही पार्षद निशा वर्मा ने बताया कि चौबीस लाख से ज्यादा की राशि से सेफ्टी वॉल और नाला निर्माण होना था। उसका भी कोई पता नही है जबकि वार्ड पार्षद ने कई बार पालिका अध्यक्ष और ईओ को इस बारे में अवगत करा दिया है। मगर पालिका द्वारा कांग्रेस बोर्ड में कांग्रेस पार्षद के साथ ही भेदभाव किया जा रहा है।

वार्ड का विकास करवाना और लोगों की समस्याओं का निराकरण करना मेरा दायित्व है। पालिका को भी चाहिए वो सभी वार्डो में समान रूप से कार्य कराए। खंडहर मकानों सहित पानी की नई पाइप लाइन और शौचालय निर्माण का कार्य जल्दी ही शुरू होगा। मेरी तरफ से कोई कमी नही रहेगी।

-निशा वर्मा, पार्षद,वार्ड 35

कांग्रेस का बोर्ड होने के बावजूद कांग्रेस के ही पार्षदों के वार्ड में कार्य नही हो रहा है। अध्यक्ष अपनी हठधर्मिता से बाज आये और मेरे वार्ड में कार्यों को प्राथमिकता दे।

-सिंपी जैन पार्षद, वार्ड 33

हमारी प्राथमिकता है कि सभी वार्डों में समान रूप से काम हो। जहां समस्या आ रही उसका निराकरण करेंगे। कुछ कार्यों के टेंडर नही होने से भी समस्या आ रही है।

-मोतीशंकर नागरईओ,लाखेरी

Next Story