राजस्थान

शादी के बाद पति को नहीं बनाने दिए संबंध, अब फरार दुल्हन को ढूंढ रही पुलिस, कर दिया ये कांड

jantaserishta.com
28 Oct 2021 9:38 AM IST
शादी के बाद पति को नहीं बनाने दिए संबंध, अब फरार दुल्हन को ढूंढ रही पुलिस, कर दिया ये कांड
x
शादी में धोखे का एक गजब का मामला सामने आया है.

जैसलमेर. राजस्थान (Rajasthan News) के पोकरण (Pokhran news) में शादी में धोखे का एक गजब का मामला सामने आया है. पोकरण के भणियाणा इलाके में एक युवक ने बाड़मेर (Barmer News) की एक युवती से शादी की. युवक ने ठीक सात दिन पहले आर्य मंदिर में युवती से शादी की थी. शादी के बाद युवती ने पति से शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया. फिर एक दिन युवती ने इलाज कराने के लिए अस्पताल जाने की बात कही. फिर मौके देखकर लुटेरी दुल्हन पैसे और गहने लेकर भाग निकली. हैरान करने वाली बात तो यह है कि शादी कराने वाला दलाल भी फरार हो गया.

युवक जब घर पहुंचा तो उसने देखा पत्नी गायब थी. घर से गहने और पैसे भी गायब थे. युवक ने अपनी पत्नी को फोन किया तो उसका फोन नंबर बंद था. फिर उसे शक हुआ. इसके बाद युवक ने पुलिस से मामले की शिकायत कर दी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार दुल्हन और शादी करने वाले शख्स की तलाश कर रही है.
भणियाणा थाने में दर्ज मामले में पीड़ित बाबू राम ने बताया कि उसके जान पहचान वाले कानासर गांव के जगमाल सिंह ने उसको शादी करने के लिए राजी किया था. उसने बताया था कि बाड़मेर की एक लड़की से वो उसकी शादी करवा देगा. उसने शांति से उसका परिचाय करवाया और उससे शादी के लिए 6 लाख रुपये लिए. शादी उन्होंने जोधपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में एक वकील के द्वारा की. शादी के बाद लड़की ने परिजनों का डर बताकर एसपी से सुरक्षा की मांग भी करवाई. युवक ने कहा, "मैंने शांति को शादी के बाद सोने और चांदी के गहने भी दिए, लेकिन उसने तबीयत खराब होने की वजह से संबंध बनाने से भी मना किया था.'
पीड़ित के मुताबिक मंगलवार 26 अक्टूबर को शादी करवाने वाला जगमाल सिंह उसको बीवी शांति को मेडिकल चेकअप का कहकर ले गया. फिर घर चेक किया तो गहने रकम सब लेकर भाग गई थी. जगमाल सिंह और शांति दोनों का फोन भी बंद था. तब शक हुआ और मैंने पुलिस थाना भणियाना में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है.
भणियाणा थानाधिकारी खेताराम गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबूराम द्वारा दी गई एफआईआर में करीब 7 लाख नगद और साढ़े तीन लाख के सोने चांदी के गहने लेकर उसकी पत्नी शांति और दलाल जगमाल सिंह के भागने की जानकारी दी गई है. हमने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story