राजस्थान

महात्मा गांधी को माल्यार्पण करने के बाद अशोक गहलोत के बयान में छुपे दिखे कई राजनीतिक संकेत

Admin Delhi 1
2 Oct 2022 8:06 AM GMT
महात्मा गांधी को माल्यार्पण करने के बाद अशोक गहलोत के बयान में छुपे दिखे कई राजनीतिक संकेत
x

जयपुर न्यूज़: गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को माल्यार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिए बयान में कई राजनीतिक संकेत छुपे दिखे। उन्होंने प्रदेश प्रभारी अजय माकन का नाम लेकर राजस्थान में पकड़ होने का दावा किया। गहलोत ने अजय माकन का नाम लेकर कहा कि मैंने अजय माकन को कहा था कि वह सर्वे करा ले, जिससे हकीकत सामने आ जाएगी कि किसके नेतृत्व में कांग्रेस सरकार रिपीट हो सकती है।

गहलोत ने कहा 50 साल की राजनीति में पहली बार वनलाइन प्रस्ताव पास करवाने में विफल रहा और इस हार के लिए मैंने सोनिया गांधी से माफी मांग ली है। मैं अपना कर्म कर रहा हूं, बाकी फैसला आलाकमान के हाथ में है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की उम्मीदवारी पर गहलोत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे संगठन के व्यक्ति है और उनके पास लंबा अनुभव है। उनकी तुलना शशि थरूर से नहीं की जा सकती। गहलोत के दावे अनुसार खड़गे की एक तरफा जीत होगी। खड़गे दलित वर्ग से आते है, 50 वर्ष बाद कांग्रेस को कोई दलित राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा।

Next Story