राजस्थान

सरकार बदलने के बाद बीकानेर में बदल गए अधिकांश थानेदार

Admindelhi1
19 Feb 2024 8:11 AM GMT
सरकार बदलने के बाद बीकानेर में बदल गए अधिकांश थानेदार
x
नया शहर से गोविन्द व्यास को हटाया

बीकानेर: सरकार बदलने के बाद पहली बार किए गए फेरबदल की चपेट में बीकानेर के लगभग सभी थानाधिकारी का आ गए हैं। एसपी तेजस्वनी गौतम ने एक ही आदेश में 43 सीआई और एसआई बदल दिए हैं। बड़ा बदलाव के रूप में नयाशहर थाने के थानेदार गोविन्दलाल व्यास को हटाना देखा जा रहा है, जहां अब देशनोक से आए कश्यप सिंह को जिम्मेदारी मिली है। वहीं सीआई मनोज शर्मा को कोटगेट थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

इन पुलिस निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के हुए ट्रांसफर

मनोज शर्मा को श्रीगंगानगर से थानाधिकारी पुलिस थाना कोटगेट

ब्रिज भूषण अग्रवाल को पुलिस थाना कोटगेट से थानाधिकारी पुलिस थाना सदर

विश्वजीत सिंह को पुलिस थाना साइबर से थानाधिकारी पुलिस थाना मुक्ता प्रसाद नगर

सुरेंद्र को पुलिस थाना सदर से थानाधिकारी पुलिस थाना जयनारायण व्यास कॉलोनी

गोविन्दलाल व्यास को नयाशहर से पुलिस थाना साइबर क्राइम

Next Story