राजस्थान

85 हजार रुपए की रिश्वत लेते एईएन गिरफ्तार

Admin Delhi 1
23 Sept 2023 12:33 PM IST
85 हजार रुपए की रिश्वत लेते एईएन गिरफ्तार
x

कोटा: एसीबी की देहात इकाई ने गुरुवार रात राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सहायक अभियंता राधेश्याम गुप्ता को 85 हजार रुपए की घाूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गुप्ता ने 17 लाख रुपए के बिल पास करने की एवज में 1 लाख 2 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। मामला 85 हजार रुपए में तय हुआ था।

ब्यूरो के कार्यवाहक डीजीपी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की कोटा-देहात इकाई को 7 दिन पहले शिकायत मिली थी। अनंतपुरा, दीनदयाल नगर निवासी मुकेशसिंह ने शिकायत की थी िक आदिवासी छात्रावास में करवाए रखरखाव कार्यों के 17 लाख रुपए बकाया थे। इसका 2 प्रतिशत कमीशन के रूप में राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड का सहायक अभियंता राधेश्याम गुप्ता 1 लाख 2 हजार रुपए मांग रहा है।

Next Story