राजस्थान
स्वतन्त्रता दिवस समारोह 2023 के अवसर पर सावचेत रहने की सलाह किसी भी प्रकार की अनजान वस्तु
Tara Tandi
14 Aug 2023 5:27 PM IST

x
जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने आमजन को सूचित किया हैं कि स्वतन्त्रता दिवस समारोह 2023 के शुभ अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से सावचेत रहे तथा किसी भी अनजान वस्तु, लावारिस सामान इत्यादि को न छुये।
उन्होने सूचित किया है कि जिले के शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में होटल ,धर्मशाला,बस स्टैण्ड,रेल्वे स्टेशन आदि स्थानो पर कोई संदिग्ध व्यक्ति जानकारी मे आये अथवा यदि किसी प्रकार की कोई वस्तु आपकी जानकारी में आये या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियाँ पाये जाने पर निकटतम पुलिस थाने एव पुलिस कन्ट्रोल रूम दौसा के फोन नम्बर 0127-230333/100 को तत्काल सूचित करे।
Next Story





