राजस्थान

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन ने कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

Tara Tandi
8 Sept 2023 7:34 PM IST
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन ने कमांड सेंटर का किया निरीक्षण
x
आवासन मंडल की भर्ती परीक्षा पर लाइव टेलीकास्ट के जरिए पैनी नजर रखने के लिए मंडल मुख्यालय पर स्थापित कमांड सेंटर में शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन ने निरीक्षण कर परीक्षा प्रक्रिया को जाना।
भर्ती परीक्षा के पहले दिन अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री सचिन मित्तल, भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री गोविंद गुप्ता, श्री संजय अग्रवाल और रिटायर्ड मेजर जनरल और राजस्थान कर्मचारी चयन भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष श्री आलोक राज ने कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइव टेलीकास्ट के जरिए सभी केंद्रों पर नजर रखने की पहल को सराहा और संतोष भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल सचिव श्रीमती अल्पा चौधरी, उप सचिव श्री राजेंद्र चांदावत एवं सी डेक संस्था के प्रतिनिधिगण सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Next Story