राजस्थान

परिचित युवक ने किया युवती से दुष्कर्म

Admin4
21 Jan 2023 12:48 PM GMT
परिचित युवक ने किया युवती से दुष्कर्म
x
जयपुर। राजस्थान में आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती रहती है। ताजा मामला राजधानी जयपुर में सामने आया है। यहां पर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिचित युवक ने कंपनी में जॉब लगाने के बहाने पहले उसे मिलने बुलाया। फिर उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक ने वारदात का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह युवती को ब्लैकमेल कर देहशोषण करता रहा। इस दौरान आरोपी युवक ने युवती से लाखों रुपए के गहने-कैश भी हड़प लिए। परेशान होकर पीड़िता ने मुरलीपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। SHO मुरलीपुरा देवेन्द्र प्रसाद ने बताया कि करधनी निवासी 31 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले युवती की मुलाकात सुरेन्द्र कुमार से हुई थी। जानकारी होने के बाद युवक ने युवती के फोन नंबर ले लिए। इस बीच दोनों की अक्सर फोन पर बातचीत होने लगी। इसके बाद आरोपी सुरेन्द्र कुमार ने उसे कंपनी में अच्छी जॉब लगाने का झांसा दिया। कंपनी में जॉब लगाने के बहाने आरोपी ने उसे मुरलीपुरा इलाके में मिलने बुलाया।
यहां पर मिलने आई युवती से आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी अश्लील वीडियो से युवती को ब्लैकमेल कर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपी सुरेन्द्र कुमार ने उसे ब्लैकमेल कर करीब 8 लाख रुपए और उसके सोने-चांदी के गहने भी हड़प लिए। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी सुरेन्द्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
Admin4

Admin4

    Next Story