राजस्थान

जयपुर में परिचित ने किया महिला से रेप

Admin Delhi 1
30 Jan 2023 4:34 PM IST
जयपुर में परिचित ने किया महिला से रेप
x

जयपुर न्यूज: जयपुर में एक महिला से परिचित द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी शादी का झांसा देकर 15 साल तक उसका शोषण करता रहा। झांसा देकर उससे पैसे ऐंठ लिए। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मलपुरा गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ सतीश चंद मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि सांगानेर मलपुरा गेट निवासी 35 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी गिर्राज प्रसाद उसका परिचित है। जान-पहचान के चलते उसका घर पर आना-जाना लगा रहता था। आरोप है कि आरोपी गिर्राज ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने शादी करने का झांसा दिया।

पिछले 15 साल से वह शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने उससे पैसे भी ऐंठ लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story