
x
जयपुर। राजस्थान में लड़कियों पर हो रहे अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। अलवर जिले में नाबालिग से गैंगरेप के बाद अब राजधानी जयपुर में दो लड़कियों पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। सांगानेर सदर थाना इलाके में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर सिरफिरे ने दो लड़कियों पर एसिड फेंक दिया। पहली घटना वाटिका में सवारिया रोड पर सुबह करीब 11 बजे हुई। वहीं, दूसरी घटना पांच मिनट बाद ही करीब 2 किमी दूर श्मशान के पास से हुई। दोनों लड़कियां को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू किए।
वहीं, एक फुटेज में बाइक सवार भागता हुआ नजर आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि सांगानेर सदर थाने इलाके में वाटिका में सुबह करीब 11 बजे कोचिंग जा रही 19 साल की लड़की पर बाइक सवार बदमाश ने तेजाब से हमला कर दिया। बाइक सवार सिरफिरे ने दूसरा अटैक 2 किमी दूर किया। बदमाश ने करीब 11.5 बजे श्मशान के पास से लाइब्रेरी जा रही 22 वर्षीय लड़की पर एसिड फेंक दिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार को पकड़ने का भी प्रयास किया। लेकिन, सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद लोगों ने झुलसी लड़कियों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
एक फुटेज में आरोपी दोनों घटनाओं को अंजाम देने के बाद सुबह 11.08 बजे भागता नजर आ रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, एसिड अटैक में झुलसी दोनों छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वो आरोपी युवक को नहीं जानती है।
न्यूज़ क्रेडिट: sachbedhadak

Admin4
Next Story