राजस्थान

आरोपी युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर किया देहशोषण

Admin4
5 May 2023 12:05 PM GMT
आरोपी युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर किया देहशोषण
x
जयपुर। राजधानी जयपुर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाकर महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का वादा देकर चुप करवा दिया। शादी का झांसा देकर आरोपी एक साल तक देहशोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी युवक ने इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ जयसिंहपुरा खोर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर निवासी महिला (25) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी प्रकाश उससे दोस्ती करना चाहता था। दोस्ती के लिए मना करने पर करीब 1 साल तक उसके चक्कर लगाने लगा। सालभर चक्कर लगाकर आरोपी युवक ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने शादी का वादा किया।
शादी का झांसा देकर आरोपी युवक उसका देहशोषण करता रहा। महिला ने शादी का दबाव बनाने पर आरोपी युवक ने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में जयसिंहपुरा खोर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story