राजस्थान
सोलर प्लांट से केबल व मॉड्यूल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, बंदूक जब्त
Ashwandewangan
10 July 2023 3:17 AM GMT
![सोलर प्लांट से केबल व मॉड्यूल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, बंदूक जब्त सोलर प्लांट से केबल व मॉड्यूल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, बंदूक जब्त](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/07/10/3140773-11.webp)
x
मॉड्यूल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
जैसलमेर। जैसलमेर पोकरण के साकड़ा क्षेत्र में पिछले साल दिसम्बर में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इनामी अपराधी है, जो कई जिलों में वांछित भी चल रहा है। साकड़ा थाना में 3 जनवरी को मोहन सिंह निवासी प्रयाग सिंह की ढाणी, रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें मोहन सिंह ने बताया कि संग्रामसिंह की ढाणी में स्थित रिन्यु सौलर पॉवर प्लांट में 8 दिसम्बर 2022 को अज्ञात चोरों के द्वारा केबल और मॉड्यूल को चुरा लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
साकड़ा थानाधिकारी आदेश कुमार ने बताया कि पिछले महीने 25 जून को पोकरण और साकड़ा पुलिस के साथ शिव पुलिस थाना और बाड़मेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इनामी अपराधी श्रवण सिंह पुत्र अनोप सिंह निवासी नाथड़ाउ जोधपुर को गिरफ्तार किया था। जिससे पुलिस थाना शिव से प्रोडक्शन वारंट पर अब गिरफ्तार किया है। इस दौरान श्रवण सिंह के पास से प्रकरण में इस्तेमाल पम्प एक्शन 12 बोर गन को भी जब्त किया है। इनामी अपराधी श्रवण सिंह पर हत्या, फिरौती, अपहरण, चोरी, अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज है। वर्तमान में आरोपी कई जिलों में वांछित चल रहा है।
![Ashwandewangan Ashwandewangan](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
Next Story