राजस्थान

युवती से दुष्कर्म का आरोपी डेढ़ महीने बाद गिरफ्तार

Admindelhi1
19 March 2024 9:13 AM GMT
युवती से दुष्कर्म का आरोपी डेढ़ महीने बाद गिरफ्तार
x
मामला अलवर शहर के महिला कोतवाली में दर्ज किया गया था।

अलवर: रेप के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक को मामले के करीब डेढ़ महीने बाद पकड़ा गया है। वह बहरोड में ड्राइवर है। मामला अलवर शहर के महिला कोतवाली में दर्ज किया गया था।

सीटी सीओ नारायण सिंह ने बताया कि डेढ़ महीने पहले 22 साल की युवती ने रेप का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि वह डीग की रहने वाली है। एक्जाम की तैयारी करने बहरोड़ आई थी। बहरोड़ निवासी गौरव ने उसके साथ दोस्ती कर रेप किया। सीओ सिटी नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाया गया। वह ड्राइवर है।

Next Story