राजस्थान

युवक पर जानलेवा‌ हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Admin4
3 Aug 2023 8:47 AM GMT
युवक पर जानलेवा‌ हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
x
सवाईमाधोपुर। सवाईमाधोपुर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बौंली थाना पुलिस ने आरोपी धनराज गुर्जर को गिरफ्तार किया है। ASI अंबालाल मीणा ने बताया कि 15 नवंबर 2022 को बौंली थाने में एक मामला दर्ज हुआ था जिसमें गोकुल गुर्जर निवासी गुडला नदी ने 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में गोकुल ने बताया था कि जमीन को लेकर रंजिश के चलते आरोपी पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। इसमें उनके पक्ष के 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
हालांकि मामले को लेकर दूसरे पक्ष ने भी 14 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का ही मामला दर्ज करवाया था। बौंली थाना पुलिस ने आरोपी धनराज उर्फ मल्ल्या पुत्र रामलाल गुर्जर निवासी गेंदा की झोपड़ी ग्राम पंचायत कोलाड़ा को सवाई माधोपुर से गिरफ्तार किया है। ASI अंबालाल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर केस दर्ज करवाए थे। केस में कुल 31 आरोपी हैं। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। वहीं शीघ्र ही मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Next Story