राजस्थान

क्लीनिक संचालक पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Admin4
22 Jun 2023 7:13 AM GMT
क्लीनिक संचालक पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
x
अलवर। अलवर बहरोड़ पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में 1 साल से फरार चल रहे आरोपी साहिल यादव पुत्र करण सिंह यादव निवासी शहरपुर थाना सदर नारनौल हरियाणा को गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि विकास यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी खोहरी अपने गांव में क्लिनिक चलाता है। 18 मई 2022 को इसी गांव का अमित उर्फ केडी यादव अपने 7-8 दोस्तों के साथ उसे क्लीनिक पर पहुंचा और तलवार से हमला करते हुए विकास यादव के दोनों हाथ काट दिए थे। इस संबंध में पुलिस थाने में जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ था। इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी गांव खोहरी निवासी अमित उर्फ केडी यादव को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी पूछताछ में उसके 6 साथी नामजद किए गए थे।
इस वारदात में शामिल हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव शहरपुर थाना सदर नारनौल निवासी साहिल यादव पुत्र करण सिंह यादव को आज गिरफ्तार किया है। जिसे कल बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वारदात में शामिल अन्य साथियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि 1 दिन पहले 14 मई 2022 को केडी यादव अपनी स्कार्पियो गाड़ी और विकास यादव अपने भाई के साथ बाइक पर जा रहा था। गाड़ियों के साइड को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। अमित उर्फ केडी यादव ने विकास यादव को सबक सिखाने के लिए अपने दोस्तों को साथ लेकर तलवार से उसके क्लिनिक पर पहुंचकर हमला किया, जिससे उसके दोनों हाथ कट गए थे।
Next Story