
x
बड़ी खबर
प्रतापगढ़। देवगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 3 महीने से फरार दो युवकों को सीता माता जंगल से गिरफ्तार किया है। देवगढ़ थाना अधिकारी छबीलाल ने जानकारी देते हुए बताया 2 जून को पीड़िता की बहन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की उसकी बहन 22 मई को तेंदूपत्ता लेकर शंभू मीणा निवासी मोगिया आंबा थाना देवगढ़ के यहां बेचने गई थी। जहां से रमेश, कांति, रावा,अरविंद ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में रमेश व अरविंद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बाकी बचे दो आरोपियों रावा उर्फ राकेश और कांति को अब सीता माता के घने जंगलों से गिरफ्तार किया है।
Next Story