राजस्थान

दहेज के लिए हत्या मामले में तीन महीने बाद आरोपी पति गिरफ्तार

Admin4
8 Feb 2023 7:51 PM IST
दहेज के लिए हत्या मामले में तीन महीने बाद आरोपी पति गिरफ्तार
x
भरतपुर। भरतपुर नदबई थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुढवारी निवासी आरोपी विश्वेन्द्र (27) पुत्र अमरसिंह निवासी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 29 अक्टूबर 2022 को डीग के नगला जनूथर निवासी रामदयाल पुत्र बदले ने अपनी बेटी के पति विश्वेन्द्र पुत्र अमरसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। रामदयाल ने रिपोर्ट में अपने दामाद पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बेटी को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया था।रामदयाल ने बताया कि उसकी बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पति विश्वेंद्र को गिरफ्तार किया है।
Next Story