
x
डूंगरपुर। चारी के मामले में पांच साल से फरार स्थाई वारंटी को देवड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार। थानाध्यक्ष कमलेश चौधरी ने बताया कि उदयपुर जिले के केसरियाजी थाना क्षेत्र के भलुन फला घाटी निवासी कन्हैयालाल उर्फ कानू पुत्र सुखलाल कलसुआ के खिलाफ वर्ष 2017 में मामला दर्ज किया गया था. तभी से आरोपी फरार चल रहा था। वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम का गठन किया गया। इसमें हेड कांस्टेबल सुरेश, कांस्टेबल नितिन, देवीलाल, भंवर सिंह शामिल थे। फरार स्थायी वारंटी को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे आसपुर कोर्ट में पेश किया गया।
Next Story