
x
भरतपुर। भरतपुर की नगर थाना पुलिस ने चंबल परियोजना के कनेक्शन के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों को जब गांव के सरपंच ने देखा तो उन्होंने पुलिस को इसके बारे में बताया। पूछताछ करने पर पता चला की वह दोनों युवक ग्रामीणों को फर्जी रसीद देकर उनसे अवैध वसूली कर रहे थे। घटना 22 जून की है, दो युवक अमित निवासी बड़का थाना कठूमर, सोनू निवासी बड़का थाना कठूमर दुंदावल गांव में चंबल पानी के कनेक्शन के लिए ग्रामीणों से अवैध उगाई कर रहे थे।
जब इसके बारे में वहां सरपंच को पता लगा तो उन्होंने नगर थाना पुलिस को इसके बारे में बताया। क्योंकि अभी तक विभाग द्बारा कनेक्शन करने के लिए राशि लेने के आदेश नहीं निकाले गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक यह पता नहीं लग पाया की दोनों आरोपियों ने ग्रामीणों से कितने की ठगी की है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story