राजस्थान

जिले में मौसम अपडेट के अनुसार पारा 35.2 डिग्री, दूसरा विक्षेभ 28 मई को आएगा

Bhumika Sahu
27 May 2023 9:39 AM GMT
जिले में मौसम अपडेट के अनुसार पारा 35.2 डिग्री, दूसरा विक्षेभ 28 मई को आएगा
x
लू और झुलसाने वाली गर्मी के लिए पहचान बन चुका नाैतपा इस बार ठंडा हाे गया
बीकानेर। तपिश, लू और झुलसाने वाली गर्मी के लिए पहचान बन चुका नाैतपा इस बार ठंडा हाे गया। 25 काे आए विक्षाेभ ने दाे दिन में शहर काे बारिश से तरबतर कर दिया। अब 28 काे फिर दूसरा विक्षाेभ आ रहा है, जिसका असर एक जून तक रहेगा और दाे जून काे नाैतपा खत्म हाेगा।
दरअसल नाैतपा के नाै दिन में एक के बाद एक दाे विक्षाेभ आ रहे हैं। एक 25 काे आया, जिसने 48 घंटे में 28 मिलीमीटर बारिश करा दी। हालांकि बूंदाबांदी के आसार अब भी बरकरार हैं, लेकिन 27 काे बारिश की संभावना कम है। 28 काे फिर दूसरा विक्षाेभ आ रहा है, जिसमें तेज हवाओं, गरज के साथ फिर से बारिश हाेने की संभावना है। शुक्रवार सुबह से आसमान तो साफ रहा, लेकिन निम्न परत के बादलों की आवाजाही जारी रही।
शाम को उमस फिर से बढ़ गई। इस वजह से रात तक फिर बारिश के आसार हैं। शनिवार को बारिश की संभावना कम है, लेकिन रविवार से नया विक्षोभ आने के कारण 31 मई तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस बीच तेज तूफान भी आने के संकेत हैं। इस बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम है।
Next Story