राजस्थान

Accident: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 2 लोगो की दर्दनाक मौत

Sanjna Verma
7 July 2024 11:18 PM IST
Accident: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 2 लोगो की दर्दनाक मौत
x
राजस्थान Rajasthan: चुरू जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे Motorcycle पर सवार एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का शरीर क्षत-विक्षत हो गया और मोटरसाइकिल चला रहा उसका बेटा उछलकर दूर जा गिरा तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि Bikaner राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंधनाऊ गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार कृष्णा देवी सारण (47) और उसके बेटे प्रदीप कुमार सारण (22) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में महिला का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। वहीं उसका बेटा दूर जाकर गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मोटरसाइकिल में भी आग लग गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। हादसे के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
Next Story