राजस्थान
Accident: सड़क हादसे में दो भाइयों समेत चार सदस्यों की मौत
Sanjna Verma
11 July 2024 7:32 PM IST

x
राजस्थान Rajasthan: राजस्थान के राजसमंद जिले में गुरूवार तड़के एक सड़क हादसे में दो भाइयों सहित परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। Police ने यह जानकारी दी। थानाधिकारी ने बताया कि हादसा उदयपुर–ब्यावर राजमार्ग पर उस समय हुआ जब परिवार के चार सदस्य कार में सवार होकर उदयपुर से ब्यावर की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गुढ़ा गांव में केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही एक कार पर पलट गया।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार दीनबंधु उपाध्याय (40), उनके भाई पुरुषोत्तम उपाध्याय (44), पुरुषोत्तम की पत्नी रेणुका उपाध्याय (40) और मां मनसुख देवी (68) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक वाहन के अनियंत्रित होकर Dividers से टकराने के कारण पीछे से आ रहे टैंकर पर से चालक का नियंत्रण खो गया और यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में टैंकर चालक और उसके आगे चल रहे वाहन के चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Tagsसड़क हादसेभाइयोंसदस्योंमौत road accidentsbrothersmembersdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





