राजस्थान

अनियंत्रित रोटेशन से हुआ हादसा

Admin4
28 May 2023 7:18 AM GMT
अनियंत्रित रोटेशन से हुआ हादसा
x
अलवर। बानसूर के अलवर रोड पर कोलान की घाटी में शुक्रवार की देर शाम घाटी से उतरते समय एक ट्रेलर डिवाइडर तोड़ कर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। ट्रेलर बानसूर की तरफ से खैरथल की ओर जा रहा था और उतरते समय घुमाव में हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे एक ओवरलोड ट्रेलर बानसूर की तरफ से खैरथल की ओर जा रहा था। इसी दौरान हमीरपुर से आगे कोलान की घाटी में उतरते समय घुमाव में अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को तोड़ते हुए 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। जिससे ट्रेलर ड्राइवर को कई जगह चोट आई है। हादसे में ट्रेलर में भारी नुकसान हो गया।
कोलाण की घाटी में इससे पहले भी इसी घुमाव में कई बार हादसे हो चुके हैं। घाटी में ढलान की तरफ तेज घुमाव होने से वाहन चालक अपना संतुलन खो बैठते है भारी वाहन कटाई नही मानते और हादसे का शिकार हो जाते है।
Next Story