राजस्थान

ए.सी.बी की टीम ने सहायक उपनिरीक्षक पुलिस को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
30 Sep 2022 2:53 PM GMT
ए.सी.बी की टीम ने सहायक उपनिरीक्षक पुलिस को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
x

उनियारा क्राइम न्यूज़: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर टोंक इकाई द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश सिंह चौधरी सहायक उपनिरीक्षक पुलिस थाना बनेठा को परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की टोंक इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज प्रकरण में कार्रवाई नहीं करने एवं गिरफ्तार नहीं करने की एवज में अनुसंधान अधिकारी आरोपी सुरेश सिंह चौधरी सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना बनेठा द्वारा 10 हजार की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस समीर कुमार सिंह के सुपरवीजन में एसीबी की टोंक इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर पुलिस निरीक्षक नरेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी सुरेश सिंह चौधरी पुत्र श्री देवालाल निवासी बगड़ी, पीपलू, टोंक हाल सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना बनेठा को परिवादी से 10 हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम. एन. के निर्देशन में आरोपी के निवास, अन्य ठिकानों की तलाशी एवं पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

Next Story