राजस्थान

फायरिंग व चाकूबाजी के मामले फरार 5 हजार के इनामी 3 आरोपी गिरफ्तार

Admin4
10 March 2023 1:50 PM GMT
फायरिंग व चाकूबाजी के मामले फरार 5 हजार के इनामी 3 आरोपी गिरफ्तार
x
कोटा। कोटा शहर की गुमानपुरा थाना पुलिस ने फायरिंग व चाकूबाजी मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित था। पकड़े गए तीनों आरोपी 20 साल से कम उम्र के हैं। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। गुमानपुरा थाना सीआई मुकेश मीणा ने बताया 23 फरवरी की रात को आरोपियों ने रावतभाटा रोड, पेट्रोल पंप के पास अक्षय यादव नाम के युवक पर जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर किया। और चाकू से दोनों पैर पर हमलाकर मौके से फरार हो गए थे।
शिकायत पर आरोपी साकिब अली उर्फ मुर्गा समीर और कुलाला मोहम्मद शादाब कमलेश कुमार उर्फ कम्मू को गिरफ्तार किया था। लेकिन वारदात में शामिल रोहित गोडाला उर्फ कबूतर (19), प्रिंस अरोड़ा उर्फ भय्यू, (19) व तोसिब उर्फ तोशीबा (19) फरार चल रहे थे। जिन्हें सेवन वंडर रोड गुमानपुरा इलाके से बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामदगी को लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी रोहित, साबरमती कॉलोनी हाल काली बस्ती,सकतपुरा, प्रिंस अरोड़ा व तोसिब, मोखापाड़ा थाना कैथूनीपोल के निवासी है। रोहित के खिलाफ कुन्हाड़ी,मंडाना उधोग नगर व कैथूनीपोल थाने में 5 व प्रिंस अरोड़ा व तोसिब के खिलाफ कैथूनीपोल किशोरपुरा व मंडाना थाने में 4-4 मामले दर्ज है। रोहित व प्रिंस की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार का इनाम घोषित था।
Next Story