राजस्थान

36.18 लाख रुपए की धोखाधड़ी के फरार आरोपी गिरफ्तार

Admin4
10 Aug 2023 2:47 PM IST
36.18 लाख रुपए की धोखाधड़ी के फरार आरोपी गिरफ्तार
x
टोंक। टोंक देवली पुलिस ने 36.18 लाख रुपए की धोखाधड़ी के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि 143 महिलाओं के समूह के नाम से 36 लाख 18 हजार 91 रुपए का फर्जी लोन पास कर राशि हड़पने के मामले में मदनपुरा, बुढादीत (कोटा) निवासी रामदयाल (25) पुत्र रतनलाल बैरवा की सवा साल से तलाश की जा रही थी। आरोपी के मोबाइल नंबर वर्तमान लोकेशन मिलने पर देवली पुलिस के एएसआई दिलीप सिंह, हैड कांस्टेबल रामभंवर, कांस्टेबल ओम प्रकाश, जीतराम, चेतन कुमार, संजय आदि की टीम ने आरोपी रामदयाल को मदनपुरा स्थित मकान में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
Next Story