राजस्थान

एनडीपीएस एक्ट में 1 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Admin4
10 Jun 2023 8:22 AM GMT
एनडीपीएस एक्ट में 1 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
x
उदयपुर। दिवेर थाना पुलिस ने अवैध अफीम डोडा चूरा खरीदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब एक साल से फरार चल रहा था। दिवरे थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि देवगढ़ थाना में दर्ज एनडीपीएस के मामले में करीब 1 साल से आरोपी मंगल सिंह (45) पुत्र आसु सिंह रावत निवासी आसन मेलडा फुलाद थाना सिरयारी जिला पाली फरार चल रहा था। गुरुवार को दिवेर पुलिस की टीम ने साइबर सेल की मदद से फरार आरोपी को बारां जिले से गिरफ्तार किया और राजसमंद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जानकारी के अनुसार 31 अगस्त 2022 को देवगढ़ पुलिस की नाकाबंदी के दौरान 25 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा सहित 2 बाइक जब्त की और 3 आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। अफीम डोडा चूरा बेचने वाले व्यक्ति को 1 महीने पहले प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया गया था और मामले में यह एक आरोपी फरार था। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह शक्तावत, एएसआी पवन सिंह, कॉन्स्टेबल राम चन्द्र और रघुवीर सिंह शामिल थे।
Next Story