राजस्थान

शनि जयंती पर कल, अभिषेक, यज्ञ और अन्नकूट का आयोजन

Shantanu Roy
18 May 2023 10:38 AM GMT
शनि जयंती पर कल, अभिषेक, यज्ञ और अन्नकूट का आयोजन
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ शनि अमावस्या शनि जयंती के उपलक्ष्य में 19 मई को शनि मंदिर प्रांगण में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुजारी बनवारी लाल जोशी ने बताया कि अमावस्या पर निंबाहेड़ा रोड स्थित गौतम नगर शनि मंदिर पर सुबह आठ बजे भगवान का अभिषेक होगा। इसी कड़ी में 9.30 बजे यज्ञ और ध्वजारोहण होगा, 11 बजे महिला भजन सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम छह बजे शनि मंदिर में महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट का आयोजन होगा। इसके बाद रात आठ बजे भगवान शनिदेव की संगीतमय कथा का आयोजन होगा। मंदिर पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई है।
Next Story