राजस्थान

अभिमन्यु पूनिया ने राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक वोट हासिल किए

Admin Delhi 1
13 May 2023 2:49 PM GMT
अभिमन्यु पूनिया ने राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक वोट हासिल किए
x

जयपुर: राजस्थान युवा कांग्रेस के हुए चुनाव के परिणाम शुक्रवार को जारी हो गए। अभिमन्यु पूनिया ने राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक वोट हासिल किए हैं। हालांकि अभी अभिमन्यु राजस्थान युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नहीं बने हैं। बल्कि अब अभिमन्यु पूनिया के साथ ही शुरुआती तीन स्थान पर रहे प्रत्याशियों में से किसी एक का चयन इंटरव्यू के माध्यम से होगा। दूसरे नंबर पर सुधींद्र मुंड और तीसरे पर यशवीर सुरा आए हैं। इंटरव्यू में जो सफल होगा, उसे ही प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि 2020 में राजस्थान कांग्रेस में हुई बगावत के समय सचिन पायलट के समर्थन में अभिमन्यु पूनिया ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया था।

उनकी जगह अभिषेक चौधरी को एनएसयूआई का अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन अब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में पायलट कैंप के पूनिया को सर्वाधिक वोट मिले हैं। हालांकि वह अध्यक्ष बनेंगे या नहीं ये सब दिल्ली में होने वाले इंटव्यू के परिणाम पर निर्भर करेगा। चुनाव में अभिमन्यु पूनिया को 230079, सुधींद्र मुंड को 197385 और यशवीर शूरा को 159640 वोट मिले हैं। उपाध्यक्ष पद पर सतवीर चौधरी को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। अन्य पदों पर भी वोट परिणाम जारी कर दिए हैं।

Next Story