राजस्थान

Rajsamand द्वारकाधीश मंदिर के घाट पर वाराणसी की तर्ज पर आरती

Mohammed Raziq
9 Oct 2023 11:27 AM IST
Rajsamand द्वारकाधीश मंदिर के घाट पर वाराणसी की तर्ज पर आरती
x
घाट पर वाराणसी की तर्ज पर आरती
राजस्थान राजसमंद में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में दो दिन चली मंथन सेमिनार का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर पूरे भारत के 17 राज्यों से आए हुए पर्यटन विशेषज्ञ द्वारा अपनी तकनीकी राय प्रस्तुत कर राजसमंद पर्यटन को लेकर रोड मैप तैयार किया गया।
द्वारिकाधीश मंदिर की ओर से राजसमंद में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कवायद की गई। सांसद दीया कुमारी की ओर से द्वारिकाधीश मंदिर के पीठाधीश्वर गोस्वामी डॉक्टर वागीश कुमार महाराज के प्रस्ताव पर प्रभु द्वारिकाधीश मंदिर के किनारे जलगरा घाट पर लेजर वाटर शो शुरू करने पर बात हुई।
Next Story