राजस्थान

मणिपुर की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

Shreya
26 July 2023 7:31 AM GMT
मणिपुर की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
x

भरतपुर: भरतपुर मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अशोभनीय दुर्व्यवहार पर दुख जताते हुए आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। साथ ही आम आदमी पार्टी ने अपराधियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। जिला अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि मणिपुर की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। केंद्र सरकार, मणिपुर हिंसा को रोकने में असफल साबित हुई है, पिछले 3 महीने से चली आ रहीं हिंसा को केंद्र सरकार मूक दर्शक बन कर देख रही है, लेकिन जरूरी कदम उठाने में नाकाम रही है।

जिला मीडिया प्रभारी मुकेश महरावर ने कहा कि इस घटना से देश शर्मशार है, विदेशों में भी भारत की छवि इस घटना से खराब हुई है। केंद्र सरकार मणिपुर मुख्यमंत्री को बचाने में लगी हुई हैं, आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार से अपील करती है कि तुरंत मुख्यमंत्री न बीरेन सिंह को हटाया जाए। मुकेश महरावर ने आगे कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर घटना पर बोलने को तैयार नहीं है, जब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में नेता माननीय संजय सिंह इसके लिए आवाज उठाते हैं तो उनको पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है।

आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने नियम 265 के तहत मणिपुर पर घटना पर चर्चा की मांग की और इसके लिए उनको सस्पेंड कर दिया गया, ये तो अन्याय है। बीजेपी सरकार ने इस देश को और देश की महिलाओं को शर्मसार किया है, उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष संजीव गुप्ता, लोकसभा प्रभारी जोगेंद्र सिंह बसेरी, मीडिया प्रभारी मुकेश महरावर, लोकसभा सचिव दीपेन्द्र सिंह बहस, ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश पहलवान, जिला उपाध्यक्ष ( ओबीसी विंग) ठाकुर प्रभुदयाल सैन, तेजस्वी मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक शर्मा, खुशवंत सिंह, अयूब खान, रवि गुहावली, राजेश पूठ, जितेंद्र अग्रवाल, जितेन्द्र गोयल, डॉ. मुकेश, योगेन्द्र सिंह एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Next Story