राजस्थान

रंजिश में एक युवक की गोली लगने से हुई मौत

Admin Delhi 1
2 Dec 2022 1:04 PM GMT
रंजिश में एक युवक की गोली लगने से हुई मौत
x

जयपुर क्राइम न्यूज़: रंजिश का लेकर प्रतापनगर इलाके में सेक्टर-29 गोदावरी अपाटमेंट के बाहर गैंगवार हुई। यहां फिल्मी स्टाइल में कार से पहुंचे बदमाशों ने चाय की थड़ी पर युवकों पर फायरिंग कर दी। एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। वारदात से लोग भय में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए। थाना प्रभारी भजनलाल ने बताया कि मृतक शाम को संदीप व 2 अन्य के साथ चाय की थड़ी पर था, तभी विनित मेडी, महेश व अन्य 3 बदमाश आए और इन्होंने उसकी कार को टक्कर मार दी। यह देख मीणा, संदीप व अन्य भागने लगे। बदमाशों ने मीणा को गोली मार दी। संदीप बच गया। अन्य 2 मौके से भाग गए। 100 मीटर के बाद चालक से मारपीट कर कैब लूटकर भाग गए।

तारीख पेशी पर विवाद: पुलिस जांच में आया कि मीणा और विनित के बीच रंजिश चल रही थी। हाल में दोनों सवाईमाधोपुर कोर्ट में तारीख पेशी पर पहुंचे थे। यहां दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद से ही दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। इन सभी के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज है।

Next Story