उत्तर प्रदेश

पुलिस का मुखबिर बताकर एक युवक को बेरहमी से पीटा

Admin4
25 April 2023 7:58 AM GMT
पुलिस का मुखबिर बताकर एक युवक को बेरहमी से पीटा
x
मुरादाबाद। पुलिस का मुखबिर बताकर एक युवक को बेरहमी से पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मैनाठेर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है।
आरोपियों में से तीन सगे भाई हैं। मैनाठेर थाना क्षेत्र में ताहरपुर गांव निवासी कादिर ने तहरीर दी। बताया कि रविवार को गांव के ही सुबाहन, मेहरबान व नवाब के अलावा नाजिम ने उसे बेरहमी से पीटा। गाली गलौज करते हुए आरोपियों ने कहा कि तू पुलिस का मुखबिर है। थाने की मुखबरी करता है।
राहगीरों के हस्तक्षेप से उसकी जान बची। आरोप है कि हमलावरों ने घर तक पीछा करते हुए उसकी पिटाई की व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मैनाठेर मनोज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Admin4

Admin4

    Next Story