राजस्थान

एक युवक ने स्वयं को गोली मारी, गंभीर रुप से हुआ घायल

Admin Delhi 1
9 Dec 2022 12:22 PM GMT
एक युवक ने स्वयं को गोली मारी, गंभीर रुप से हुआ घायल
x

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक युवक के स्वयं को गोली मार लेने का मामला सामने आया है जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र दायमा ने बताया कि अभय कमांड कैमरे में यह युवक स्कूटी से जाता हुआ दिख रहा है और बाद में पैदल चल कर स्वयं ने ही अपनी कनपटी पर गोली मार ली, गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार देर रात की है।

श्री दायमा ने बताया कि युवक की पहचान कारोई थाना क्षेत्र में मघेरास निवासी यश व्यास के रूप में हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Next Story