
x
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा कांग्रेस नेता राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहन में ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिससे वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, इस हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सथुर चौराहे से शक्करगढ़ के बीच बूंदी से गुजरने वाले एनएच 148डी पर हुआ। सभी घायलों को बूंदी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि वाहन सामने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को कोटा पहुंची। जिसमें भाग लेने के लिए कार्यकर्ता पूर्व सरपंच रामसिंह के वाहन से भीलवाड़ा के जहाजपुर से गए थे. बुधवार को सभी वापस लौट रहे थे। इस दौरान सथुर चौराहे और शक्करगढ़ के बीच उनकी स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकरा गई। इस वाहन में ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष व पार्षद अनिल उपाध्याय, सरपंच रामसिंह सहित कई कार्यकर्ता सवार थे. इस हादसे में वाहन चालक रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। और तीन घायल हो गए। घायलों को बूंदी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Admin4
Next Story